https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 24 मई 2020

उप संचालक चिकित्सा सेवा ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

कोरोना सक्रमण से बचाव हेतु तैयारियों की सराहना

अनूपपुरउप संचालक चिकित्सा सेवा रीवा संभाग डॉ संजीव शुक्ला ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु बनाई गयी व्यवस्थाओं का 24 मई को निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय मे पृथक से संचालित फ्लू ओपीडी, कोरोना मरीजों हेतु पृथक से संचालित आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन सह ज़िला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ एससी राय द्वारा कोरोना से बचाव हेतु अब तक की गयी कार्यवाहियों, वर्तमान व्यवस्थाओं एवं आगामी उन्नयन कार्यों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

डॉ संजीव शुक्ला ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर की कोरोना संक्रमण से बचाव, संरक्षण एवं उपचार हेतु की गयी तैयारियों की सराहना की। इस दौरान आपके द्वारा कोरोना संक्रमित महिला के सुरक्षित प्रसव एवं नवजात की देखभाल हेतु पृथक कॉर्नर की व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी कोरोना नियंत्रण डॉ आरपी श्रीवास्तव, डॉ एसआरपी द्विवेदी सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...