अनूपपुर। कोतवाली थाना से 16 किलोमीटर दूर अनूपपुर-राजेन्द्रग्राम मार्ग पर किररघाट के पास 19 मई की रात अज्ञात वाहन की ठोकर में 27 वर्षीय युवक प्रवीण पांडेय पिता ददुली प्रसाद पांडेय निवासी अमलाई की मौत हो गई। घटना की सूचना गुजर रहे लोगों ने तत्काल 100 डायल वाहन को दी, जहां 100 डायल वाहन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर 20 मई को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि प्रवीण पांडे अमलाई में मोबाइल सिम का काम करता था। राजेन्द्रग्राम अपने निजी कार्य से गया हुआ था, जहां से वापस लौटते समय किरर घाटी में अनूपपुर की राजेन्द्रग्राम जा रहे किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें प्रवीण की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक घटना के उपरांत मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस दौरान पुलिस को मौके से किसी वाहन का नम्बर प्लेट एमपी 19 एचए 1069 गिरा मिला।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें