https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 19 मई 2020

सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के उल्लंघन पर बिजुरी में 7 दुकाने सील

अनूपपुर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने तथा दुकानों मे अनावश्यक भीड़ पाए जाने पर बिजुरी नगर पालिका की 7 दुकानो को 3 दिवस के सील कर दिया गया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार बिजुरी आरके सिंह, नपा बिजुरी सीएमओ कमला कोल तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान जवाहर लाल नर्वद किराना दुकान,दुर्गा किराना दुकान, शौकत अली बकरा एवं मुर्गा दुकान,निसार अहमद मछली एवं मुर्गा दुकान, जगदीश प्रसाद बर्मन मछली एवं मुर्गा दुकान, फिरदोस आलम मीट शाप तथा मो. अख़्तर चिकन शाप को तीन दिवस अवधि के लिये सील किया गया। इस दौरान दल द्वारा सभी दुकानदारों, विक्रेताओं को कोरोना संक्रमण से संरक्षण हेतु प्रतिबंधात्मक निर्देशों की शर्तों की स्वेच्छा से पालन की समझाईश दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...