https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

गुलीडाड़ के निवासियों ने जाना वीवीपैट का महत्व

अनूपपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग किया जाना है। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट डाला है उसका दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। मतदाताओं को इस सुविधा से अवगत कराने हेतु सेक्टर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी क्रम में जनपद कोतमा स्थित ग्राम पंचायत गुलीडाड़ के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत कराया गया। ग्रामवासियों ने स्वयं छद्म मतदान के माध्यम से पूरी प्रक्रिया एवं सुविधा को समझा। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह को देख स। यह पर्ची ७ सेकेंड के लिए उपलब्ध रहेगी फिर यह बंद बॉक्स में चली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...