https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

एक रात में तीन दुकान के टूटे ताले



कोतमा। नगर के वार्ड क्रमांक १२ मे ५ जुलाई की दरम्यिानी रात ३ दुकानो के ताले तोड अज्ञात चोरो ने दुकान में रखे नगदी एवं समानो की चोरी कर भाग निकले। वहीं चोरी की शिकायत ६ जुलाई की सुबह दुकान संचालको द्वारा थाने मे की गई। जिसके बाद पुलिस जॉच कर रही है। गोविंदा कॉलरी के बाजार मे राहुल औषधालय एवं जनरल स्टोर, सोनू स्टेशनरी, जलरल स्टोर मे अज्ञात चोरो द्वारा ५ जुलाई की दरम्यिानी रात दुकान की शीट तोडते हुए लगभग ४२ हजार ५०० रूपए नगद तथा अन्य समानो की चोरी की गई है। जानकारी के अनुसार कॉलरी क्षेत्र के गोविंदा कॉलरी एवं लहसुई कैम्प मे पिछले कुछ दिनो में १ दर्जन से ज्यादा चोरियो हो चुकी है, जो पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल कर रख दी है। वहीं क्षेत्र में लगातार चोरियो से व्यापारियो एवं नागरिको मे भारी आक्रोश देखा जाने लगा है। कोतमा थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो ने बताया कि चोरी को लेकर संदेहियो की तलाश की जा रही है जल्द ही चोरियो का खुलासा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...