https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 जुलाई 2018

राष्ट्रीय बालस्वास्थ्य से गीता के होंठो से मिला बचपन

अनूपपुर। पुष्पराजगढ विकासखण्ड के ग्राम नौगई की गीता सिंह को जन्मजात विकृति कटे-फटे होंठ से छुटकारा मिल गया है। गीता के माता-पिता खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। यह गरीब परिवार कृषि मजदूरी से अपने व परिवार का जीवन-यापन करता था। उनकी बेटी गीता जन्मजात विकृति से ग्रस्त थी जिसे आर.बी.एस.के. डॉ. के. पी.सिंह ने चिन्हांकित कर इलाज के लिये जिला स्तर पर रिफर किया था। जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी.श्रीवास्तव द्वारा शासन की योजना के अनुसार रायपुर भेजकर नि:शुल्क क्लेफ्टलिप सर्जरी कराई गई। आर.बी.एस.के.के जिला समन्वयक जतिनभट्ट ने बताया कि योजना के तहत बच्ची का चयन कर आपरेशन किया गया था। नि:शुल्क ऑपरेशन किये जाने के पश्चात् बच्ची स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी। ऑपरेशन से गीता का भविष्य एवं स्वास्थ्य दोनों ही अच्छा हो गया एवं उसे बचपन की कोमलता प्राप्त हो गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...