https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 15 जुलाई 2018

बुनियादी सुविधाओं को तरसता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग को लेकर १७ को बिजुरी बंद

बिजुरी। जिले के अंतिम छोर में बसे बिजुरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाल व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्राथमक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन नही किए जाने को लेकर नगर के लोगो द्वारा १७ जुलाई को बिजुरी बंद का आह्वान किया है, जिसके कारण नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो को उपचार के लिए लगातार परेशान होना प$डता है। वहीं १५ लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र मेंएक चिकित्सक के भरोसे मरीजो को उपचार करना पड रहा है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में २ नर्स व वार्डवॉय की कमी पहले से ही है जिसके कारण अधिकतर मरीजो को इलाज के नाम पर रेफर कर दिया जाता है। इतना ही नही महिला चिकित्सक की कमी के कारण महिलाओं को अनूपपुर व मनेन्द्रग$ढ की ओर रूख करना प$ड रहा है। वहीं दो-चार विस्तर वाले इस अस्पताल में मरीजों जमीन पर लेटा उपचार किया जाता है। दशकों पहले कम आबादी पर नगर के समाजसेवी खेडिया परिवार ने इस चिकित्सालय की नींव रखी थी तब से लेकर आजतक यह प्राथमिक नींव में ही जमा रह गया। क्षेत्र का जनमानस घटना, दुर्घटना पर प्राथमिक इलाज की ओर भागता जहां संसाधनों की कमी बताकर उन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...