https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 18 जुलाई 2018

बुलेरो ने टक्कर से राहगीर गंभीर घायल



अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम भेजरी में सड़क पार कर रहे राहगीर को बोलेरो वाहन ने टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार भेजरी तिराहे के पास सड़क पार कर रहे प्रभुदास पनिका पिता गोविंद पनिका उम्र 46 वर्ष निवासी लालपुर को भेजरी तिराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 50 टी 0607 ने जोरदार टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगो सहित राहगीरो की मदद से घायल को 108 वाहन के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...