https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 जुलाई 2018

पत्नी ने लगाया अपने ही पति पर दुष्कर्म का आरोप, पति गिरफ्तार

अनूपपुर राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम विचारपुर में निवास करने वाली महिला ने थाने पहुंच अपने पति नरेन्द्र चौधरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 376 (2), 323, 4-5 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी पति को शहडोल जिले के सोहागपुर चापा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती ने शिकायत में बताया कि तीन वर्ष पहले ग्राम विचारपुर में नरेंद्र चौधरी आया हुआ था तब वह नाबालिग थी और दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा एवं लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसने नरेन्द्र चौधरी से कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं आरोपी नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 6 माह पहले दोनो ने शादी की थी, एक दिन अचानक से मेरे पास लडकी के भाभी के भाई का फोन आया था और नरेंद्र चौधरी को धमकी देता है, जिसके बाद नरेंद्र चौधरी को अपनी पत्नी घर पर नही मिली, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत सोहागपुर थाना में नरेन्द्र चौधरी ने दर्ज कराई है। जिसके बाद युवती अचानक अपनी मॉ के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच शिकायत की है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...