https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 15 जुलाई 2018

सड़क में हो चले बडे-बडे गड्ढे, दुर्घटनाओं को दे रहे निमंत्रण

कोतमा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक ७ बनियाटोला तिराहे से मीट मार्केट जाने वाला मार्ग के जर्जर हो जाने के कारण आवागमन करने वाले लोगो को परेशानियो को सामना करना प$ड रहा है। सड़क मे जगह-जगह हो चले ब$डे-ब$डे गड्ढे में बारिश के दौरान पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। वहीं वार्ड के लोगो ने बताया कि नलजल योजना के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए किए गए गड्ढे में मिट्टी का ढेर सडको पर रख दिया गया है, जो बारिश में पानी के भर जाने से आवागमन मे लोगो को परेशानी हो रही है। नगर पालिका से रहवासियो ने सडक निर्माण जल्द करवाए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...