https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतमा। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक बिजली ऑफिस के पास निवास करने वाले आदतन आरोपी प्रवीण सोनी पिता झल्लू सोनी उम्र २३ वर्ष को पुलिस ने चोरी के कई मामलो मे लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस नेघेराबंदी कर आरोपी प्रवीण सोनी को बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद २४ जुलाई को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अरविन्द्र दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश प्रवीण सोनी पिता सत्यनारायण उर्फ झल्लू जो कि अपराध ९०/ २०१७ धारा ३७९ आईपीएस १३९ मध्य प्रदेश विघुत अधिनियम एवं अपराध १२१/१७ धारा ४५७, ३८० चोरी के प्रकरण में लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई, गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...