https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 26 जुलाई 2018

नर्मदा नदी के तट पर अज्ञात महिला का मिला शव

राजेन्द्रग्राम। थाना करनपठार अंतर्गत ग्राम इटोर के पास नर्मदा नदी के तट पर 25 से 30 वर्षीय अज्ञात महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम कंचनपुर के आसपास से उक्त महिला नर्मदा नदी में बह कर आई है। शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है, वहीं अब तक महिला की शिनाख्त नही हो पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...