https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

नगर में आवारा मवेशियों से परेशान, विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

भालूमाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने सडक में घुम रहे आवारा मवेशियो पर कार्यवाही करने तथा कांजीहाउस की मरम्मत करवा कर पशुओ को बंद करने नगर पालिका पसान के सीएमओ अजय श्रीवास्तव को २७ जुलाई को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन मे उल्लेख किया गया कि नपा पसान अंतर्गत मुख्य मार्गो मे आवारा मवेशियो का जमघट लगा रहता है, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही आम नागरिको को आवागमन करने मे परेशानी होती है। जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीर व वाहन चालको पर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। उन्होने सीएमओ से मांग की है कि आवारा मवेशियो को पकडवा कर कांजी हाउस मे बंद करे तथा कांजी हाउस की मरम्मत करवाएं तथा नगर में मुनादी करवा कर पशु मालिको को समझाईश देने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...