https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

खाद एवं बीज न मिलने से परेशान किसान, कांग्रेस ने रैली निकाल सौपा ज्ञापन

अनूपपुर। जनपद पुष्पराजगढ में जहां खरीफ फसल बोवाई के समय मे जहां किसानों को खाद एवं बीज नही मिलने के कारण परेशान होना पड रहा है। किसानो की समस्या को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्पराजगढ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने सैकडो कांग्रेसी साथियो के साथ रैली निकाल एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विधायक फुंदेलाल मार्को ने ज्ञापन देते बताया कि खरीफ फसल की बोनी व रोपाई का काम चल रहा है, जिसमे यूरिया एवं डीएपी खाद की आवश्यकता है। किसान खाद एवं बीज के लिए आए दिन लैम्प्स सोसायटी के चक्कर काट परेशान हो रहे है। वहीं अब तक पुष्पराजगढ को मात्र 26 टन खाद प्राप्त हुए है जबकि खरीफ फसल के लिए तहसील को 1 हजार टन खाद की आवश्यकता है। जिसकी भरपाई सरकार द्वारा नही की जा रही है, जिनकी लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान उठाना प$ड रहा है। जो मुख्यमंत्री वादा खिलाफी का जीता जागता उदाहरण है। किसानों को अगर समय में खाद नही मिलेगा तो किसानों की पूरी फसल चौपट हो जाएगी। अगर समय रहते खाद बीज उपलब्ध नही कराया गया तो कांग्रेस पार्टी आमरण अनशन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से सुखराम ङ्क्षसह, माखन नायक, श्यामलाल सेन, संत लाल चंद्रवंशी, पोश लाल, वेदप्रकाश पांडेय, गया ङ्क्षसह, पुष्पेंद्र ङ्क्षसह, नेम ङ्क्षसह सहित सैक$डों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...