https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 28 जुलाई 2018

गुरु के बिना लक्ष्य प्राप्ति कठिन - अनुपम मिश्रा

संघ का समर्पण पर्व संपन्न्           

अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित स्वसहायता भवन मे शुक्रवार 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुपम मिश्रा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु सार तत्व बतलाने वाले,मार्ग दिखलाने वाले, अध्यात्म की जानकारी देने वाले होते है। ब्रम्हाण्ड मे चर अचर के प्रति व्यवहार कैसा होना चाहिए, राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य क्या हैं ,यह बतलाने वाले गुरु होते है। व्यक्ति के विचार समय,काल, परिस्थितियों के अनुरुप बदलते हैं। वह पूर्ण नही होता। भगवा ध्वज गुरु है,यह पराक्रम का - शौर्य का प्रतीक है। आदिकाल से भारत ज्ञान, शौर्य, वीरता के मामले मे अग्रणी माना जाता रहा है। भारत ने विश्व मे धर्म की पताका लहराई है। यह समर्पण का प्रतीक है। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के चरणों मे सब कुछ समर्पित करने का अवसर है। वह हमारे जीवन के अन्धकार को दूर कर प्रकाश मार्ग मे अग्रसर करते हैं। भगवा ध्वज हमारे परम गुरु हैं। हम स्वयंसेवकों का कार्य राष्ट्र के प्रति समर्पण है। भारत विकास परिषद के विंध्य प्रांत के संगठन मंत्री डा देवेन्द्र तिवारी, सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, शारीरिक सह विभाग प्रमुख, नगर संघ चालक विवेक बियाणी, जिला सह कार्यवाह पुष्पेन्द्र मिश्रा, नगर तहसील प्रचारक छत्रपाल के साथ अन्य लोगों की  उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम मे ध्वज वन्दना के साथ समूह गायन,एकल गीत, अमृत वचन का कार्यक्रम भी हुआ। ध्वज वन्दना कर स्वयंसेवकों ने समर्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...