https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 17 जुलाई 2018

ऑटो पलटने से 1 मृत, 15 गंभीर घायल

 राजेन्द्रग्राम। राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत 17 जुलाई को ग्राम भेजरी से राजेन्द्रग्राम की ओर आ रही बिना नंबर की ऑटो ग्राम पिपरहा के पास ओव्हर लोड सवारी लोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तिहारू बैगा पिता दउलू सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी घुसरवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें कृष्णा पाल पिता समेलाल ङ्क्षसह निवासी घुसरवार, बबलू पिता सुखराम निवासी दादरा टोला, समुदिया बाई पति मोती लाल उम्र 60 वर्ष निवासी चिलिया मार, प्रियंका पिता रामनाथ,जयलाल पिता बोधि, राजकुमारी पति बलराम प्रसाद निवासी उमनिया, उपत सिंह आर्मो, चन्द्रभान सिंह निवाशी डाकिया टोला सहित अन्य रहे। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस, आसपास के लोगो सहित राहगीरो की मदद से सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती  उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...