https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

सीएम के आगमन पर जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में

बिजुरी। सीएम के आगमन की तैयारियों की जायजा व निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त जे.के. जैन एवं आईजी आई.पी.कुलश्रेष्ठ के साथ अनूपपुर पहुंचे जहां कलेक्टर अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक तिलक ङ्क्षसह, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के सभा स्थल का निरीक्षण किया साथ ही अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किए। कलेक्टर ने मंचीय व्यवस्था का जायजा लेते हुए बारिश की वजह से मैदान में हो रहे कीच$ड में मुरम डालने के लिए पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी तिलक ङ्क्षसह ने पुलिस प्रशासन को यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था क$डी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा अनूपपुर के पदाधिकारियों के साथ कोतमा अनुभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...