https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 25 जुलाई 2018

मप्र शिक्षक संघ ने शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



जिला स्तरीय एवं विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजन की मांग
अनूपपुर। म.प्र.शिक्षक संघ जिला अनूपपुर द्वारा शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को कलेक्टर अनुग्रह पी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिन्दूबार मांग पत्र शामिल करते हुए तत्कालीन कलेक्टरों को प्रस्तुत कर कई वर्षो से जिला स्तरीय/ विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक न होने के कारण बैठक आयोजित करने के लिए अपील की बात कही गई थी। जिसमें आजतक न तो जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक एवं न ही विभागीय परामर्शदात्री की बैठक आयोजित नहीं कराई जा सकी। ज्ञापनकर्ताओं ने अपील की है कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक शीध्र आयोजित कराई जाए ताकि शिक्षकीय समस्याओं का निराकरण हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, जिला महामंत्री नरेन्द्र प्रसाद पटेल, तहसील जैतहरी अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा सहित बड़ी सख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...