https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 15 जुलाई 2018

अंजनिया के लाल केशव पटेल को कोलम्बो में मिला गोल्ड मैडल



मडंला। मडंला जिले के अंजनिया ग्राम के लाल स्वर्गीय बट्टू लाल पटेल के सुपुत्र केशव पटेल ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल मीडिया 18 सम्मेलन में बडी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें  बेस्ट रिसर्च पेपर प्रेजेंंटेशन (स्टूडेंट कैटेगिरी) में गोल्ड मेडल अवार्ड मिला है। इस सम्मेलन में दुनिया के 10 देशों प्रतिनिधि,शोद्धार्थी,मीडिया और शिक्षकों ने भागीदारी की जिसमें यूके, कतर, मलेशिया, ताइवान व हांकांग जैसे देशों शामिल थे। कोलंबों में यह सम्मेलन 5-6 जुलाई को आयोजित किया गया। इससे पूर्व में श्री पटेल को कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरूस्कार मिल चुके हैं। वर्तमान में न्यू मीडिया में पीएचडी कर रहे हैं। श्री पटेल ने अपना शोध पत्र इम्पैक्ट ऑफ एडवांसमेंट इन टेक्नोलॉजिकल एड्स तो कम्युनिकेशन मीडिया इन ब्रिंगिंग अबाउट सोशल रिफॉर्मेशन विषय पर प्रस्तुत किया है। जिसके अबतक बीस अधिक रिसर्च पेपर कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं पूर्व में इनकी एक किताब न्यू मीडिया विषय पर प्रकाशित भी हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...