https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 16 जुलाई 2018

बेला रेल फाटक आवश्यक रखरखाव हेतु १८ जुलाई को बंद

अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जैतहरी-छूल्हा स्टेशनों के मध्य किमी. ८६०/०७-०९ पर स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-५६ बेला फाटक को, १८ जुलाई १८ बुधवार को शाम ६ बजे से दिनांक १९ जुलाई गुरूवार प्रात: ६ बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था छूल्हा यार्ड किमी.८६३/०९-१०पर स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-५८ छूल्हा फाटक से किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...