https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 12 जुलाई 2018

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

रेलवे स्टेशन से कांग्रेस कार्यलय तक निकली गई विशाल रैली
 अनूपपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक बिसाहूलाल ङ्क्षसह को कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद 12 जुलाई की दोपहर 1 बजे प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर गाजे-बाजे व अतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह को फलो सेे तौला गया जिसमें ९१ किलो ५०० ग्राम वजन के बराबर फलो को आमसभा में बंटवाया गया।
रेलवे स्टेशन में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह के इंदौर- बिलासपुर ट्रेन से नगर आगमन पर नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर की अगुवाई में सैकडों कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वागत किए। जिसके बाद स्टेशन तिराहा में आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। आमसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाएं, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था भी नाकाम साबित रही है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और म.प्र. में प्रतिदिन गैंगरेप, दुष्कर्म, एवं एसिड अटैक जैसे घटनाएं हो रही है बावजूद इसके भाजपा सरकार तमाशबीन बनी है।
मंडलम् अध्यक्षो एवं सेक्टर प्रभारियों का हुआ स्वागत
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह द्वारा अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त नवनियुक्त मंडलम् अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें २०१८ में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सोंपी गई। स्वागत भाषण में नपा अध्यक्ष रामखेलावन, पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल सिंह, रेलवे मजदूर के जोनल महामंत्री लक्ष्मण राव, यशोदा सिंह, गीता सिंह ने अपने-अपने विचार रखे। मंच का संचालन भगवती प्रसाद शुक्ला एवं आभार जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने व्यक्त किया।
निकाली विशाल रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
आसमभा के बाद रेलवे स्टेशन में गाजे बाजे के साथ निकाली गई रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहा, मुख्य बाजार, आदर्श मार्ग पहुंची जहां पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी व आशीष त्रिपाठी के निज निवासी पहुंची, जहां त्रिपाठी परिवार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाई दी। जिसके बाद रैली बस स्टैण्ड होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची, रैली में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल ङ्क्षसह का जगह-जगह कांग्रेसजनो ने स्वागत किया।
आमसभा व रैली कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पुष्पराजगढ विधायक फुंदेलाल ङ्क्षसह मार्को, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश गर्ग, एसडवोकेट संतोष अग्रवाल, किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील सराफ, आशीष त्रिपाठी, पूर्व नपाध्यक्ष कोतमा मनोज सराफ अंगा, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष जैतहरी अवधेश राम अग्रवाल, सिद्धार्थ शिव सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जयंत राव, चंद्रकांत पटेल, उमेश राय, निरंजन यादव, उदय प्रकाश सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला, लक्ष्मण राव, पंकज अग्रवाल, योगेंद्र राय, पुरूषोत्तम चौधरी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, रियाज अहमद, जे.पी. श्रीवास्तव, लोकसभा युवक कांग्रेस महासचिव ऋषि तिवारी, बृजेश सिंह जैतहरी, मनोज बिलैया, मोहित पटेल, सिद्धार्थ सिंह राजा, रोहिणी प्रसाद दुबे, हरीश गर्ग, दीपक शुक्ला, संतोष पांडेय, पिक्कू गुप्ता, बृजेश शिवहरे, नवसाद खान, मानसिंह, मुन्नू नामदेव, शिशिर अग्रवाल, राघवेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र सोनी, प्रकाश राठौर के साथ अमरकंटक, राजनगर, राजेंद्रग्राम, जैतहरी, वेंकटनगर, फुनगा, भालूमाडा, जमुना, कोतमा, चचाई, अनूपपुर, संजयनगर सहित अन्य सैकडो कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

2.29 करोड के गवन के मामलें में उपसंचालक कृषि एनडी गुप्ता की अग्रिम जमानत खारिज

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंकज जैसवाल की न्यायालय ने कृषि विभाग में हुए 02 करोड 29 लाख के गवन के मामलें में उपसंचाल...