https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 10 मई 2018

डेढ वर्षीय बालक के उपचार में मदद के लिए आए सैकड़ो हाथ


डेढ़ वर्षीय शिवम के रीठ की हड्डी में जन्म से बने गांठ में अब बन रहा सडऩ

अनूपपुर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 6 किमी दूर ग्राम पंचायत पिपरिया के करौंदिया टोला निवासी सरमन कोल अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम् की रीढ की हड्डी में जन्म से बने गांठ के अब सडऩे से परेशान है। मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं बिलासपुर के निजी अस्पतालों में परीक्षण कराकर उपचार कराने के बाद भी बालक की समस्या के निदान नहीं होने पर अब पिता ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अबोध बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार कराने की अपील की। जहां लोगों से मदद मांग उसे अस्पताल जाने तथा खर्च की गुहार की है। सोशल मीडिया से आए खबर के बाद अब स्थानीय प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने बालक के उपचार सहित अन्य मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। कलेक्टर अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने शिवम के बीमारी का परीक्षण एवं राज्य बीमारी सहायता निधि से नि:शुल्क उपचार के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर को पत्र लिखकर उपचार करने का अनुरोध किया है। वहीं कलेक्टर ने बालक के परीक्षण एवं उपचार में आने-जाने में सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसायटी से २५०० रूपए सहायता राशि प्रदान की है। इस बीच अनेकों स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यक्तियों द्वारा भी अबोध बालक के उपचार के लिए मदद किए जाने की सहमति प्रदान की है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...