किसानो के उत्पीडन व आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस ने निकाली कलश यात्रा

नो के साथ सिर्फ और सिर्फ छलावा किया जा रहा है, खरीदी केन्द्रो मे किसानो से एसएमएस भेजने व जल्दी ढुलाई के पैसे वसूले जा रहे है। किसानो के अनाज के वजन मे हेरफेर की जा रही है। अभी तक किसानो का कर्जा माफ नही किया गया है। जिसके कारण किसान अपने आपको छला महसूस कर रहा है और अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दब आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश है। सडक बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओ से प्रदेश का किसान आज भी कोसो दूर है। प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आने पर किसानो की समस्याओ व समाधान करते हुए कर्ज से मुक्ति दिलाना पहली प्राथमिकता मे शामिल है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील सराफ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया जो कि जिले मे किसानो की जमीन को कौडियो के मोल निजी कंपनी एवं कॉलरी को दे रही है। जिससे किसान दरदर भटकने को मजबूर है। भाजपा के राज मे कोई सिचाई रकवा नही बढा है। वहीं सभा को अन्य कांग्रेसियो ने भी संबोधित किया। किसान यात्रा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, अजय प्रताप सिंह, रामनरेश गर्ग, अशोक त्रिपाठी, सुनील सराफ, अशोक शर्मा, जेपी श्रीवास्तव, मनोज सराफ, मनोज सोनी सहित भारी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें