https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 30 मई 2018

रेत, गिट्टी व पत्थर के अवैध परिवहन पर ३ वाहन जप्त

अनूपपुर पुष्पराजगढ़ अंचल में लगातार पत्थरो व रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की शिकायतो के बाद खनिज विभाग द्वारा २९ मई को तीन वाहनो को अवैध उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त करते हुए कार्यवाही की गई। खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार शिकायत के बाद पुष्पराजगढ़ भ्रमण के दौरान तीन वाहनो पर कार्यवाही की गई है, जिसमें लांघाटोला में रेत का अवैध परिवहन करते ट्रक क्रमांक एमपी ६५ जीए ०२४८, ग्राम लेढऱा में गिट्टी का अवैध परिवहन करते वाहन क्रमांक एमपी ६५ एच ०२१८ तथा बरटोला में पत्थर के अवैध उत्खनन के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी १८ एए ३५५० को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...