https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 19 मई 2018

जुआ खेलते ३१०० नगद के साथ ५ जुआडी गिरफ्तार

कोतमा। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निगवानी मे जुआ खेले जाने की लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने १९ मई की दरम्यिानी रात छापामार कार्यवाही करते हुए ५ जुआरियो को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से ३१०० रूपए जब्त कर कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार कोतमा थाना प्रभारी आर. के. मिश्रा ने एसआई संजय खाल्खो, विवेक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद, आरक्षक जितेन्द्र एवं योगेश आर्मो की टीम गठित कर भेजा गया गया। जहां ग्राम निगवानी के छपरा तलाब के पास कार्यवाही करते हुए ५ जुआरियो जिनमें दिलीप गुप्ता उम्र २९ वर्ष निवासी ग्राम निगवानी, कौशल वंशकार उम्र ४३ वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर, जयकुमार निषाद उम्र २१ वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक ४ कोतमा, अभय राव उम्र १८ वर्ष निवासी ग्राम कोठी एवं अमित वर्मा उम्र ३० वर्ष निवासी सांरगगढ को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ताश की गड्डी सहित ३१०० रूपए नगद जब्त करते हुए सभी आरोपियो के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा १३ जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...