https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 31 मई 2018

बरगद के पेड में लगी आग, पेड हुआ क्षतिग्रस्त


अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर अंतर्ग वार्ड क्रमांक 14 बस्ती रोड स्थित जीएम बंगले के पास 31 मई की रात लगभग 8.15 बजे अचानक सड़क के किनारे लगे बरगद व नीलगिरी के पेड में आग लग गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने नपा अनूपपुर को दी, जहां सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड मौके पर पहुंच आग को बुझाया गया। जानकारी के अनुसार जीएम बंगले के पास सुबह पेड के नीचे कचडे को एकत्रित कर आग लगा दिया गया था, जहां आग धीरे-धीरे पूरे पेड पर लग गई, जिसके के कारण पेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिरने के कगार पर है। जिससे किसी तरह की दुर्घटना की आंशका बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...