https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 28 मई 2018

आकाशीय बिजली गिरने से एक मृत

अनूपपुर थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम बीड में निवास करने वाले नरेश प्रसाद चौधरी पिता छोटइया प्रसाद चौधरी उम्र 28 वर्ष जो की रविवार दोपहर लगभग 3 बजे अपने ग्राम से जंगल की ओर पालतू पशु को चराने गया था जहां अचानक बारिश होने पर नरेश प्रसाद चौधरी बारिश से बचने के लिए पेड का सहारा लेकर खड़ा हो गया। जहां पेड पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...