https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 28 मई 2018

एक ही प्रकार की समस्याओ की नहीं होनी चाहिए पुनरावृत्ति - कलेक्टर

समस्याओं के मूल कारण की करे पहचान
अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो का संज्ञान लेते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्राप्त आवेदनो की स्वत: समीक्षा करें एवं नागरिकों को हो रही मूल समस्याओं का पता लगाकर, ऐसी रणनीति एवं व्यवस्था विकसित करें, ताकि समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि 300 दिन से अधिक लंबित समस्याओं के बारे मे सख्त रूख अपनाते हुए कहा अगर समस्या का वैधानिक रूप से निराकरण नहीं किया जा सकता, आवेदक अपात्र है अथवा वह समस्या न होकर मांग है तो स्पष्ट रूप से टीप अंकित करे। बिना स्पष्ट टीप के समस्याओं का अग्रेषित होना अस्वीकार्य है। ऐसे मामलो में नियमानुसार संबंधित के खिलाफ  दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर अनुग्रह पी २८ मई सोमवार को समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की अगर सीएम हेल्पलाइन की समस्याएं संबंधित विभाग से संबंधित नहीं हैं तो उसका अंतरण संबंधित विभाग को अविलंब कर दें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी समेत जिले के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...