https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 24 मई 2018

बिजुरी में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का हुआ आयोजन, भंडारा आज



बिजुरी। बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक ६ में 18 से 25 मई तक चल रहे संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जहां कथा व्यास शस्त्री पं. राकेश महाराज के अमृतमयी वाणी द्वारा छटवें दिवस रुकमणी विवाह कथा का रसपान कराया गया। आयोजन में हजारो की संख्या में श्रद्धालुओ ने बड़ी संख्या में पहुंच कथा का आनंद पान करते नजर आए। वहीं कार्यक्रम में 25 मई को भागवत पूर्ण आहुति हवन कर ब्राम्हण भोज के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जहां श्रद्धालुओ से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा स्थल पहुंच कथा का आनंद करने एवं भंडारे का प्रसाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...