https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 23 मई 2018

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

कोतमा। कोतमा क्षेत्र अंतर्गत नदी व नालो से लगातार हो रही रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की लगातार शिकायत के बाद कोतमा थाना प्रभारी आरके मिश्रा के निर्देशन में २३ मई कर सुबह लगभग ७ बजे एसआई संजय खाल्खो व टीम भेजकर केरहा नाला के पास वाहन क्रमांक एमपी 18 एए 9929 को रोक वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई। जिस पर वाहन चालक नानसाय द्वारा मौके पर किसी तरह की दस्तावेज उपलब्ध नही करा सका। जिस पर पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए वाहन चालक व वाहन मालिक के खिलाफ  खनिज अधिनियम की धारा 53 (1), सहपठित धारा 5 खान खनिज परिवहन के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय मे भेजा गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...