पति भी गम्भीर रूप से झुलसा
अनूपपुर। कोतवाली थानांतर्गत दुधमनिया गांव में बुधवार १६ मई की शाम कुछ दिन पूर्व
रिश्ते में हुई शादी तथा खाने के लिए बुलाए गए निमंत्रण पर जाने को लेकर पति-पत्नी
के बीच हुए विवाद में 28 वर्षीय पत्नी गीता कोल पति रामावतार कोल ने अपने ही शरीर पर कैरोसिन तेल
डालकर आग लगा ली। जहां पत्नी की चीख सुनकर बाड़ी से दौड़कर आए पति ने कम्बल डालकर
पत्नी के शरीर की आग बुझाने का प्रयास किया। जिसमें पत्नी के कपड़ों में लगी आग तो
बुझ गई, लेकिन इस घटना में पति भी गम्भीर रूप से झुलस गया।
वहीं बुरी तरह आग से झुलसी पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में रात 9.30 बजे भर्ती कराया, लेकिन उपचार
के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार महिला लगभग 90 फीसदी से अधिक झुलस गई थी। अस्पताल की सूचना पर
पुलिस ने गुरूवार 17 मई की सुबह शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि शाम को पति-पत्नी
के बीच निमंत्रण पर जाने के विवाद हुआ, इसी दौरान पति गुस्से में घर से बाहर निकल बाडी की
ओर चला गया। तभी नाराज पत्नी गीता कोल ने घर में रखी कैरोसिन तेल अपने शरीर पर डाल
आग लगा ली। आग की लपटों के साथ गीता की चीख से पूरा घर व आसपास का माहौल कांप गया।
पत्नी की चीख सुनकर जबतक पति घर वापसी कर पाता, महिला बुरी
तरह आग से झुलस गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें