https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 23 मई 2018

घर से लापता नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोतमा। भालूमाडा थाना अंतर्गत निवास करने वाली १२ वर्षीय नाबालिग १८ मई को अपने घर से लापता हो गई। जहां १९ मई को नाबालिग के कोतमा स्टेशन में अकेले घुमने के दौरान लहसुई गांव के युवको द्वारा नाबालिग का अपहरण कर बिजुरी स्टेशन स्थित जंगल के पास ले जाकर मो. गुलशेर पिता मो. याकूब उम्र २१ वर्ष द्वारा दुष्कर्म किया। वहीं मामले मे मो. बेंस अंसारी उम्र 20 वर्ष एवं 1 अन्य नाबालिग भी नाबालिग के अपहरण करने मे गुलशेर की मदद किए थे। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने टीम  आरोपी गुलशेर, मो. बैंस अंसारी एवं एक अन्य नाबालिग के खिलाफ  धारा 363, 376, अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा के तहत सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी भालूमाडा ने आर.के. वैश्य ने बताया कि नाबालिग घर मे परिजनो की डांट से गुस्सा होकर कोतमा आ गई थी, जहां स्टेशन मे नाबालिग को अकेला देख आरोपी गुलशेर द्वारा उसे बहला फुसलाकर बिजुरी जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया साथ ही उमारिया, शहडोल कटनी मे लें जाकर लगातार ज्यादती करता रहा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...