https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 10 मई 2018

मेधा निखारने में शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है- जिला परियोजना समन्वयक

अनूपपुर प्रतिभा विकास में ही समाज के सर्वांगीण विकास का सूत्र छुपा है। विद्यार्थियों की मेधा निखारने में शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। एक विद्यार्थी अपनी कामयाबी से स्कूल, अभिभावक, समाज और देश सभी का नाम रोशन करता है। जिला परियोजना समन्वयक (शिक्षा) हेमंत खैरवाल ने हिंदुस्तान पावर के बाल भारती स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिभा पुरस्कार वितरण समारोह में यह कही। उन्होने कहां कि प्रतिभाओ के सम्मान की पहल अनुकरणीय है।

इस अवसर पर ताप विद्युत संयंत्र परिचालन के मुख्य सलाहकार वी.के.रेड्डी ने कहा आज भारत विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं के बल पर भी अग्रणी देश बना है। बच्चों का सही मार्गदशन कर हम उनमें छुपे विराट सपने को साकार कर सकते हैं। जिला परियोजना समन्वयक ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जिसमे कुलदीप कुशवाहा, नेविल देसाइ,सात्विक पाल, रानी झा,आयुषी दुबे और आदित्य दुबे, संस्कार,लक्ष्य अग्रवाल, श्रुती सिंह, नीलांजना डे एवं समृद्घि श्रीवास्तव शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...