https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 28 मई 2018

भारतीय मजदूर संघ के प्रयास से कर्मचारी हित में मिली अभूतपूर्व उपलब्धी

अनूपपुर।भारतीय मजदूर संघ अनूपपुर के जिलाध्यक्ष रामभद्र त्रिपाठी और पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा के मार्गदर्शन में म.प्र. विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव सतेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में संघ के सदस्यों व अमरकंटक ताप विद्युत गृह में कार्यरत कर्मचारियो द्वारा शहडोल पॉलीटेक्रिक महाविद्यालय में पुन: पार्ट टाईम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने की मांग को लेकर शहडोल में संचालक तकनीकी शिक्षा संचलनालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौप गया था। जिससे संचालक तकनीकी शिक्षा संचलानालय ने गंभीरता से लेते हुए शहडोल महाविद्यालय में पुन: पार्ट टाईम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने का विज्ञापन जारी कर किया है। जिससे संघ के सभी सदस्यों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संचालक तकनीकी शिक्षा संचालनालयएव भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रामभद्र त्रिपाठी, श्रीनिवास मिश्रा, सतेन्द्र पाटकर का पुष्पेन्द्र पाल, लक्ष्मीचंद माहुले, अरविंद चौहान, राजकुमार वर्मन, देवेंन्द्र तिवारी, गौरव परसाई, मेक्चन्द पारधी, पंकज भटनागर, संतलाल कांगले, रीतेश यादव ने आभार व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...