https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 19 मई 2018

भारतीय मजदूर संघ ने कर्मकार मंडल अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। अमलाई पेपर मिल में अल्प प्रवास पर आए शहरी/ग्रामीण असंगठित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष (केबिनेटमंत्री दर्जा) सुल्तान सिंह शेखावत से भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामभद्र त्रिपाठी, सतेन्द्र पाटकर व भारतीय ठेका मजदूर संघ चचाई के अध्यक्ष संजय शर्मा, सरवन ताम्रकार ने मुलाकात कर विद्युत उत्पादन कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों की समस्यायों पर विस्तृत चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इसके साथ ही श्रीनिवास मिश्रा ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में हो रहे श्रमिकों के शोषण व श्रम विभाग द्वारा लागू न्यूनतम मजदूरी न मिलने की बात रखी। जिस पर उन्होने ने तत्काल श्रम अधिकारी व सहायक श्रम अधिकारी को तलब कर श्रमिकों की समस्यायों के निराकरण करने के निर्देश दिए। श्रम अधिकारी को अ.ताप.वि.गृह चचाई  प्रबंधन व श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्यायों के निराकरण की बात कही तथा श्रम अधिकारी ने शीघ्र ही चचाई पहुंच बैठक की सहमति दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...