https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 22 मई 2018

किसान यात्रा 24 को पहुंचेगी कोतमा- सुनील सराफ

भाजपा के खिलाफ  बोलगें हल्ला बोल
अनूपपुर।  किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील सराफ  ने बताया की प्रदेश मे किसानो के द्वारा लगातार किए जा रहे आत्महत्या, सूखे की मार, कर्ज माफ ना होने, फसलो का उचित दाम न मिलना सहित किसानो की अन्य ज्वलंत समस्याओ को लेकर 5 मई से भोपाल मे कांग्रेस किसान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा किसान कलश यात्रा प्रारंभ की गई है, जो कि पूरे प्रदेश मे भ्रमण करेंगी। उक्त यात्रा 24 मई को कोतमा के गंाधी चौक पहुंचेगी जहां आमसभा आयोजित की जाएगी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य बडे पदाधिकारी शामिल होकर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ
हल्ला बोलेगें। श्री सराफ ने बताया कि किसानो की हितैषी बनने का नाटक करने वाली सरकार किसानो पर गोली चलाती है। एक ओर मुख्यमंत्री कृषि कर्मण एवार्ड ले रहे वही पूरे प्रदेश मे किसान लगातार कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने को मजबूर है। उक्त यात्रा का समापन 6 जून को मदंसौर मे किया जाएगा जिसमे राहुल गांधी शामिल होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...