https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 18 मई 2018

पंचायत सहायक सचिव को जिला संवर्ग पद पर संविलियन करने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर।  ग्राम रोजगार सहायक एवं सहायक सचिव संघ द्वारा ग्राम रोजगार सहायक को पंचायत सहायक के पद पर जिला संवर्ग में संविलियन कर नियमित करने की मांग को लेकर 17 मई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। जहां ज्ञापन के माध्यम से उन्होने बताया कि म.प्र. शासन का असाधारण राजपत्र 23 मई 12 राजपत्र क्रमांक २५० के द्वारा मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतो में अधिनियम की धारा 69 में उपधारा (१) में संशोधन करते हुए पंचायत सहायक सचिव नियुक्त किए जाने का प्रावधान किया गया है। जिसमें पंचायत सहायक सचिव को पंचायत विभाग में संविलयन कर जिला संवर्ग में शामिल किया जाए। जिसमें आदेश क्रमांक 932/761 दिनांक 6 जुलाई 13 में बिन्दु क्रमांक 06 में स्पष्ट उल्लेख है कि पंचायत सहायक सचिव की सेवा समाप्त न होकर निलंबन किया जाए साथ ही पंचायत सचिव के रिक्त पद पद पदस्थ किया जाकर मानदेय समाप्त कर वेतन मान राज्य शासन के निर्णय एवं प्रकाशित राजपत्र प्रावधान के अनुसार म.प्र. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जाने की मांग की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...