https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 18 मई 2018

जिपं. सीईओ ने अधिकारियो-कर्मचारियो की ली बैठक


अनूपपुर। जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलोनी सिडाना ने 18 मई को पदभाग ग्रहण किया। श्रीमती सिडाना 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। उन्होने भिण्ड जिले के महगांव तथा छतरपुर जिले के राजनगर में अनुविभागीय दंडाधिकारी के दायित्वों का निर्वाहन किया है। जिला पंचायत में पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत सीईओ श्रीमती सिडाना ने अधिकारी, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा बैठक लेकर शासन के प्राथमिकता की योजना प्रधानमंत्री आवास व स्वच्छ भारत अभियान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए स्टाफ  से अनुशासन व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...