https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 22 मई 2018

महिला कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियो ने अपने पदो से दिया स्तीफा

जिलाध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
अनूपपुर। जिला महिला कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित होने के बाद पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को अपने-अपने पदो का त्यागपत्र दिया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मिश्रा को प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष बना कर उन्हे कार्यकारणी गठित करने निर्देश दिए थे। जिस पर महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने गत दिनो जिला कार्यकारणी का गठन कियाजिसके गठन से ही महिला कार्यकर्ताओ में विरोध के स्वर उठने लगे। जिसमें  नव गठित कार्यकारणी से 5 पदाधिकारियो ने अपना स्तीफा म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलानाथ को भेजावहीं त्याग पत्र देने वालो में जिला उपाध्यक्ष ऊषा त्रिपाठी,  संगठन मंत्री पल्लविका पटेलमंत्री सोनल गुप्ताजिला कार्यकारणी सदस्य सुमन शुक्ला एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष तारा नामदेव ने अपने-अपने पदो से त्यागपत्र देते हुए आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने बिना सहमति और स्वीकृति के ही हमारी नियुक्त की। जिस पर हमने अपनी अपत्तियां प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित कर दी है। वहीं मंजू मिश्रा पर लगाए गए आरोपो में महिला नेत्रियो ने बताया कि मंजू मिश्रा लगभग २५ वर्षो से भाजपा की सक्रिय सदस्य के रूप कार्य कर चुकी है तथा पसान नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुमन गुप्ता के खिलाफ चुनाव लडी। इसके पूर्व मंजू मिश्रा भालूमाडा के सहकारी समिति में सेल्समैन के पद पर कार्य कर रही थी इनके द्वारा सहकारी समिति में भारी अनियमितता के कारण इन्हे नौकरी से बर्खास्त किया गया। वहीं मंजू मिश्रा भाजपा से सांठगांठ कर कांग्रेस को कमजोर करती रहती है। जिसमें सभी महिला नेत्री ने मंजू मिश्रा महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्य करने में असमर्थ जताई जिस पर नव गठित कार्यकारणी से अपना अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा।







 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...