https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 4 मई 2018

रेल टिकट को अवैध रूप से बेचते एक गिरफ्तार

अनूपपुर रेलवे स्टेशन जैतहरी में टिकट काउंटर से टिकट लेकर अवैध रूप से यात्रियो को बेचे जाने पर आरपीएफ एवं सीआईबी अनूपपुर ने ३७ वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार ३ मार्च की सुबह लगभग 10 बजे मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ एवं सीआईबी अनूपपुर की संयुक्त टीम ने जैतहरी रेलवे स्टेशन पहुंच टिकट काउंटर के पास से गणेश देववानी पिता तीरथ प्रसाद देववानी उम्र 37 वर्ष निवासी जैतहरी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से दो रेल टिकट जब्त कर उसके खिलाफ 143 रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...