https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 4 मई 2018

तालाब मे डूबने से महिला की मौत

अनूपपुर कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पैरीचुआ में निवास करने वाली महिला फिरदौस जीबा पति मो. इब्राहिम उम्र 28 वर्ष की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 4 मई की सुबह गांव के बडका तालाब मे नहाने गई थी, जहा गहरे पानी मे चले जाने से महिला की डूबने लगी, जिसे डूबते देख अन्य लोगो ने महिला को बचाने हल्ला मचाने लगे। जिसके बाद ग्रामीणो द्वारा तालाब से महिला को निकाल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा मे भर्ती कराया गया। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पतालीय तहरीर पर सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...