https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 9 मई 2018

उज्जवला योजना से वंचित पसान नपा की महिलाए



भालूमाडा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाने के साथ धुंए से निजात दिलाने के लिए पूरे देश मे लागू है। लेकिन पसान नगर पालिका क्षेत्र मे महिलाओ को उक्त योजना का लाभ पूरी तरह से मिलता नजर नही आ रहा बताया जाता है कि पसान नपा मे १२० महिलाओ के द्वारा दिये गये आवेदन मे मात्र १७ महिलाओ को योजना से जोड़ा गया जिससे अन्य महिलाओ मे मायूसी देखी जा रही है। पसान नगर पालिका उपाध्यक्ष शालिनी जायसवाल ने बताया कि पसान नपा के नाम से संचालित एजेन्सी १० किलोमीटर दूर कोतमा मे चलाई जा रही है जिससे उपभेक्ताओ को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है साथ ही दस्तावेजो को जमा कराने के लिए भटकना पडता है। उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन एंव खाद्य अधिकारियो से समस्या को निराकरण की मांग की है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राष्ट्रीय राजमार्ग में कार से टकराई स्कूटी, मामी-भांजे की हालत गंभीर, कार छोड़कर चालक मौके फरार

  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना से 12 किलोमीटर दूर रामपुर-कोदैली मार्ग पर गुरुवार शाम एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई...