https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 10 मई 2018

रेत के अवैध उत्खनन करते ट्रेक्टर पकडाया

अनूपपु कोतमा क्षेत्र अंतर्गत नदी नालो से रेत का अवैध उत्खनन एवं उसके परिवहन का लगातार शिकायत के बाद भी रेत माफिया द्वारा खुलेआम रेत का परिवहन करने में लगे हुए है। वहीं रेत के उत्खनन से जहां नदी एवं नालो का अस्तित्व बिगडता जा रहा है। जहां कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम छुलहा में 9 मई बुधवार को एसआई संजय खल्खो द्वारा केवई नदी से बिना नंबर के ट्रैक्टर वाहन से रेत परिवहन किए जाने पर वाहन को रोकते हुए रेत संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई। जिस पर चालक संतोष कोल द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया। जिस पर वाहन को जब्त करते हुए कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर वाहन ग्राम कोठी निवासी पप्पू शर्मा का बताया जा रहा जिसमे 3 घनमीटर रेत भरा था। वहीं पुलिस ने वाहन के खिलाफ  53 (1) सहपठित धारा 5 खान खनिज परिवहन अधिनियम 1996 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39/192, 3/181, 5/180,130, 3/177 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण को खनिज कार्यालय भेजा जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चक्कर आने से सड़क पर गिरे 58 वर्षीय व्यक्ति, पीछे कर रही कार का पहिया सीने पर चढ़ा, मौत

जैतहरी के मुख्य बाजार में हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर...