https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 10 मई 2018

सचिव की मनमानी से रूक बम्हनी गांव का विकास कार्य

तालाब, ग्रेवल मार्ग, शौचालय तथा पीएम आवास पर भ्रष्टाचार की हुई शिकायत

अनूपपुर जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायम बम्हनी मे पंचायत सचिव द्वारा कई विकास कार्यो मे अनियमितता करने के साथ शासकीय योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को ना देकर अपने चहेतो को दिए जाने की शिकायत ग्रामीणो द्वारा कलेक्टर से करते हुए पंचायत मे हुए भ्रष्टाचार की जांच करा दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। गांव के अशोक कुमार मिश्रा, भोला प्रसाद अगारिया, नरेन्द्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, अजय  नापित सहित अन्य लोगो ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम बम्हनी मे गुहरी तालाब से लेकर पतेरा टोला तक ग्रेवल मार्ग बनवाया जा रहा है जिसमे श्रमिको की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। इतना ही नही इस निर्माण कार्य में सचिव व सरपंच द्वारा निर्धारित मापदंडो का उपयोग न कर गुणवत्ता विहीन कार्य करवाया जा रहा है। वहीं गांव मे इंदिरा आवास योजला का लाभ मिलने वाले हितग्राहियो को भी पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने का आरोप है। गांव मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय का घटिया निर्माण के कारण शौचालय जर्जर हो चुके है, जिनका उपयोग ग्रामीणो द्वारा नही किया जा रहा है। वृक्षारोपण के नाम पर लाखो रूपए की राशि आहरित किए जाने के बाद भी पंचायत मे कही वृक्षारोपण नही किया गया। पंचायत मे सचिव द्वारा किए गए घोटाले को लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं शिकायत पर ग्रामीणो ने टीम गठित कर जांच करवाए जाने तथा दोषियो पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...