https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 9 मई 2018

नाबालिग से छेडछाड का मामला पंजीबद्ध

अनूपपुर जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम वेंकटनगर में निवास करने वाली 12 वर्षीय नाबालिग के साथ छेडछाड करने पर परिजनो द्वारा 5 मई को थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने आरोपी अमित केशरवानी पिता रामबाबू केशरवानी के खिलाफ धारा 354, 354ए एवं 7, 8, 11, 12 पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचनना में जुटी हुई है। वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी जैतहरी दिलीप दाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर 12 वर्षीय नाबालिग वेंकटनगर मेन बाजार हनुमान मंदिर के पास स्थित अमित केशरवानी के जनरल स्टोर में समान खरीदने गई थी, जहां पर अमित केशरवानी ने नाबालिग के साथ दुकान में छोडछाड करने लगा, जहां बच्ची किसी तरह से भाग अपने घर पहुंची और अपनी बडी बहन को पूरी घटना बताई। वहीं नाबालिग के पिता अपनी पत्नी का उपचार कराने नागपुर गए हुए थे, जहां 4 मई को पिता के पहुंचने पर बच्ची ने पूरी घटना अपने पिता को बताई, जिसके बाद पिता ने 5 मई को जैतहरी थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ नाबालिग के साथ छोडछाड का मामला पंजीबद्ध किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...