https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 9 मई 2018

शादी के 4 दिनो पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार



कोतमा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 गोविन्दा कॉलरी मे निवास करने वाली २४ वर्षीय युवती अपनी शादी के ४ दिन पहले ८ मई मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद युवती के परिजनो व रिश्तेदारो ने युवती कर हर संभावित जगहो पर पतासाजी की गई। लेकिन युवती का कहीं पता नही चलने पर परिजनो द्वारा ८ मई को कोतमा थाना पहुंच युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार युवती की शादी 12 मई को होना था, जो कि 7 मई की दोपहर अपने घर से ब्यूटी पार्लर के नाम से निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में किसी युवक के साथ भाग निकली। जहां युवती के शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनो द्वारा तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। वहीं विवाह के चार दिन बचे होने तथा युवती के घर से भाग जाने पर युवती का परिवार काफी परेशान देखे गए। वहीं थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा ने पुलिस टीम भेजकर हर संभावित जगहो की तलाश करने के साथ ही साथ ही संभावितो के मोबाईल की सीडीआर सहित लोकेशन सर्च कर रही है।
इनका कहना है
युवती के साथ एक युवक के भी भागे जाने का पता चला है, टीम बनाकर संभावित जगहो मे तलाश की जा रही है।  
आर.के.मिश्रा, थाना प्रभारी कोतमा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गणेश विसर्जन के निकले युवक की दो दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

  पुलिस ने एक संदेही को लिया अभिरक्षा में, पूछताछ जारी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के डुंगरीटोला के सुनसान ...