https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 22 अगस्त 2020

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार पहुंचा दो सौ के पार



4 पुरूष एवं 1 महिला में संक्रमण की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 96, अब तक 113 हुए स्वस्थ
अनूपपुरजिले में कोरोना का आंकड़ा दो सौ के पार हो गया है। शनिवार को प्राप्त 130 रिपोर्ट में 5 में संक्रमण की पुष्टि होने पर कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया है। संक्रमितों में 4 पुरूष 47, 53, 55 एवं 56 वर्ष एवं एक 40 वर्षीय महिला शामिल है। अब तक प्राप्त 7499 रिपोर्ट में से 7292 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। वहीं 207 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं, 2 व्यक्ति अन्य जिलों की टेस्टिंग में संक्रमित पाए गए थे, जिनका इलाज अनूपपुर में किया गया था।
अब तक प्राप्त संक्रमितों की संख्या 209 हो गई जिसमे 113 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोविड केयर सेंटर में अपना ईलाज करा रहे कोरोना संक्रमितो की संख्या 96 है। 5 संक्रमितों में 1 व्यक्ति अनूपपुर वार्ड क्र 4, और  एक व्यक्ति वार्ड क्र.1, ग्राम निपनिया 1 व्यक्ति, 1 व्यक्ति थानगाँव एवं संदर्भित महिला डोंगरियाकला की निवासी हैं। सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्वास्थ्य जाँच एवं सम्पर्को के स्क्रीनिंग की कार्यवाही की जा रही है।

1 टिप्पणी:

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...