https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

जेल में बंदी से जेल आरक्षक ने की मारपीट, पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत



अनूपपुरजिला जेल में निरूद आरोपी इंद्रपाल खांडे पिता जगदीश खांडे के साथ जिला जेल आरक्षक द्वारा की गई मारपीट के सम्बंध में बंदी के पिता जगदीश खांडे ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया है कि जवान द्वारा पैसे की मांग और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई है। इसमें इन्द्रपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया है। बंदी का इलाज जेल प्रशासक द्वारा नहीं कराया जा रहा है।
पिता ने बताया कि राजेन्द्रग्राम निवासी इन्द्रपाल गम्भीर मामले में निरूद है। 8 अगस्त की दोपहर 1.50 बजे जेल में पदस्थ आरक्षक पाल सिंह तोमर द्वारा इन्द्रपाल के साथ अनावश्यक रूप से मारपीट की गई। जब आरोपी इन्द्रपाल के द्वारा पूछा गया कि मुझे क्यों मार रहे हैं तो आरक्षक पाल सिंह तोमर ने अपने घर से पैसे मंगाकर देने को कहा। साथ ही पैसे नहीं देने पर जेल में चैन से जीने नहीं देने की धमकी दी। मारपीट में नाक से खून का बहाव हो गया था और सीने में आंतरिक गम्भीर चोंटे आई है। जिसका इलाज जेल प्रशासक द्वारा नहीं कराया गया है। आरक्षक पाल सिंह तोमर ने धमकी दी है कि अगर इसकी शिकायत कहीं की जो जेल के अंदर उसे मार देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...