https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 1 अगस्त 2020

नपा अनूपपुर में चला एक मास्क-अनेक जिंदगी जन-जागरूकता अभियान



मास्क पहनने व शरीरिक दूरे रखने दी गई समझाईश
अनूपपुर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नागरिकों में मास्क के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में एक से 15 अगस्त तक एक मास्क-अनेक जिंदगी जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने के आवह्नन पर शनिवार को नगर पालिका के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा कर्मचारियों व वाहन रैली निकालकर मास्क लगाने कि लिए लोगो को जागरूक किया।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने नागरिकों में मास्क के लगाने के प्रति जागरूकता लाने और मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में एक से 15 अगस्त तक एक मास्क अनेक जिंदगी का नारा दिया है। शनिवार को नपा के कर्मचारियों ने वाहन के साथ लोगों का मास्क लगाने के साथ शरीरिक दूरी बनाकर रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान लोगों को मास्क वितरण कर नागरिकों एवं दुकानदारों को समझाइश देते हुए यह कहा कि नागरिक मास्क का उपयोग कर स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ ही इसके संक्रमण के प्रसार को भी रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे सरल एवं कारगर साधन है। दुकानों में भीड़ ना लगाएं एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें,यदि हम सब मिलकर अनुशासन का पालन करें तो निश्चित ही हमें कोविड-19 से छुटकारा मिलेगा इंसान के जीवन से बढ़कर कुछ भी नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...