https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 30 अगस्त 2020

सड़क किनारे खेल रही 3 वर्षीय मासूम की मेटाडोर की ठोकर से मौत

अनूपपुर। देवहरा चौकी अंतर्गत खम्हरिया गांव में 30 अगस्त की सुबह मुख्य मार्ग से सटे घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही 3 वर्षीय मासूम अस्था पिता शिवलाल नायक की मौत मेटाडोर की ठोकर में हो गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को देते हुए पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने घटना के बाद वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि सड़क के किनारे घर होने के कारण सुबह बच्ची खेलने के दौरान सड़क के पास आ गई थी, जहां तेज रफ्तार की आ रही मेटाडोर ने बच्ची को ठोकर मार दी, जिसमें मासूम बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...